महाविद्यालय बीए/बीएससी प्रथम सेमेस्टर तीसरी सूची जारी, नामित छात्र छात्राएं 21–23 जुलाई तक प्रवेश सुनिश्चित करें

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

महाविद्यालय बीए/बीएससी प्रथम सेमेस्टर तीसरी सूची जारी, नामित छात्र छात्राएं 21–23 जुलाई तक प्रवेश सुनिश्चित करें।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी ने बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए वरिष्ठता क्रम की तृतीय सूची सूचना पट पर चस्पा कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यवाहक राजेश भारती ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं के नाम सूची में शामिल हैं, वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ एक सेट छायाप्रति लेकर साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें।
प्रवेश के लिए तय तिथि 21 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक हैं। उपस्थित होने का तय समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि निर्धारित समय के बीच ही साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन कराए जाएंगे, अतः छात्राएं समय पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएँ।
अधिक जानकारी या किसी स्पष्टीकरण के लिए छात्र छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।