दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,दुद्धी पुलिस ने किया न्यायालय में पेश

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,दुद्धी पुलिस ने किया न्यायालय में पेश।

दुद्धी(सोनभद्र)प्रमोद कुमार। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह दुद्धी के नेतृत्व में टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना दुद्धी पुलिस ने मु0नं0-2786/2023 के अंतर्गत दर्ज संबंधित मुकदमे में, धारा 323, 504, 506, 498ए भा.द.वि. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवप्रसाद को उसके आवास नवजीवन थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह और महिला आरक्षी सुमन सरोज प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुलिस के अनुसार ,सोनभद्र पुलिस अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत निर्देशानुसार की जाएगी।