महिला थाना दुद्धी द्वारा विवाहिता पत्नी को पति के साथ विदाई कराकर भेजवाई गई सुसराल

क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

महिला थाना दुद्धी द्वारा विवाहिता को पति के साथ विदाई कराकर भेजी गई सुसराल।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज द्वारा पति पत्नी में आपसी विवादों के कारण खटास आने पर दो साल बाद दोनों जोड़ी को मिलाप कराकर भेजी गई ससुराल।मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के घरेलू विवादों के कारण पति पत्नी में आपस में खटास आ गई थी।मामला महिला थाना दुद्धी में पहुंची, विवाहिता पत्नी जब दो साल बाद सुसराल जाने के लिए अपने भाई के साथ दुद्धी महिला थाना पर पहुंची तो थाना अध्यक्ष संतु सरोज के समक्ष अपनी फरियाद की कि मुझे पति के साथ थाना द्वारा विदाई करा कर भेजा जाए सुसराल।वही एक्शन में आई महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज ने तत्काल विवाहिता पत्नी के पति को तलब कर समझा बुझा कर राजी करवाई, पति पत्नी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराए तब जाकर महिला थाना दुद्धी द्वारा पति पत्नी को विदाई कराई गई।