क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

।।सोशल मीडिया से स्किन शॉर्ट ली गई पीड़ित युवक का फ़ोटो।।
अमवार चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का युवक ने लगाया आरोप,चौकी प्रभारी बोले बुलट पर 3 लोग थे सवार,कटा चालान तो युवक ने कहा वर्दी धारी कितने आए और गए।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमारा-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुलिस चौकी पर एक युवक ने आरोप लगाया हैं कि मैं विनोद मोड़ के पास खड़ा था,अमावर चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ आये और कहा कि यहां पर तुम खड़ा हो कर क्या कर रहें हो तो मैं बोला कि यहां पर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहें हैं उतना ही में अमावर पुलिस चौकी प्रभारी जाती सूचक सहित अभद्र भाषा का भी मेरे साथ प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया जिसमें मेरे हाथों में चोट भी लगी हैं।युवक ने अमवार पुलिस के खिलाफ तहसिल दिवस में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई हैं।
सोशल मीडिया पर पीड़िता द्वारा घटना की वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।जब मोबाईल के माध्यम से अमवार पुलिस चौकी प्रभारी से वार्ता करने पर चौकी प्रभारी जय शंकर राय ने मीडिया के दिए बयानो में कहा कि युवक जो पुलिस पर आरोप लगा रहा हैं बात यह था कि घटना 3 जून का हैं समय लगभग साढ़े 8 बजे की बात हैं एक बुलट पर 3 लोग सवार होकर इधर से उधर कई राउंड लगा रहें थे युवक का बुलट के चालान काटा गया गया।जैसे ही युवक की गाड़ी का चालान काटी गई तो वैसे ही पुलिस पर तीखी आवाजों में कहा कि कितने वर्दी धारी आप लोगो के जैसा देखा हुं मेरे घर में भी पुलिस वाले कितने हैं,इसी बात को लेकर पुलिस के बारे में इधर उधर युवक अनाब सनाब बकते चल रहा हैं।पुलिस चौकी इंचार्ज जयशंकर राय ने यह भी कहा कि अगर पुलिस क्षेत्र में पुलिसिंग करना छोड़ दे तो पुलिस के न रहने पर कई बड़ी घटनाएं क्षेत्र में हो सकती हैं।

घटना दिनांक 3 .6. 2026 को बुलेट मोटरसाइकिल नंबर up 64 aw 9625 जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे विनोद मोड तिराहे के पास ई-चालान समय करीब 9:11 p.m पर तीन सवारी में किया गया।
