क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान
बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के जर्जर पोल से टकराई, बाइक सवार को बचाते समय हादसा।दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। नेशनल हाइवे-39 पर रविवार शाम लगभग 4 बजे श्री संकटमोचन मंदिर के तरह से अमवार मोड़ मां काली मंदिर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने बिजली के जर्जर पोल से टकरा गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक का वाहन संतुलन खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर मार्ग जाम रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना पर कस्बा प्रभारी अमित कुमार सिंह व कांस्टेबल सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे और बोलेरो हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस घटना में पहले से जर्जर स्थिति में मौजूद बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
