क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

आठ महीने में ही टपकने लगी सभागार की छत
कुर्सियाँ सजी हैं, पंखे भी चल रहे हैं,
छत से टपकती बूंदों के किस्से पल रहे हैं
दुद्धी/सोनभद्र।दुद्धी तहसील सभागार का हाल बेहाल,
आठ महीने में ही टपकने लगी सभागार की छत
कुर्सियाँ सजी हैं, पंखे भी चल रहे हैं,
छत से टपकती बूंदों के किस्से पल रहे हैं।


बड़ी शान से बनी थी जो सभागार की छत,
आठ ही महीनों में उसके रंग बदल रहे हैं।
ऊपर रौशनी की लड़ी, नीचे पानी की धार,
तहसील के हॉल में यह कैसा नया संसार।

इसी बीच बैठे रहे सभी विभाग के आला अधिकारी,
बिना बादल के भीगती फ़र्श गवाह है इस बात की,
आठ महीने में ही टूट गया मजबूती का एतबार।

