क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी विधानसभा चुनाव की कमान बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र से लेकर विधानसभा/जिला कमेटी पदाधिकारियों के हाथों में – जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता

74000 कटे मतदाताओं खोज बूथ स्तर तक होगी।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।विधानसभा चुनाव 403 क्षेत्र अन्तर्गत म्योरपुर, बभनी, विण्ढमगंज मण्डल के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत , शक्ति केंद्र आदि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदाधिकारियों की विशेष बैठक ब्लाक सभागार म्योरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव की दृष्टिगत विभिन्न पदों की चुनाव प्रबंधन के दृष्टिगत घोषणा किया और संबंधित पदाधिकारीयो को अपने अपने दायित्व का निर्वहन बूथ स्तर तक करने का दिशा निर्देश दिया। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि सभी पदाधिकारीयों को मिलकर बेहतर चुनाव प्रबंधन के दृष्टिगत समन्वय बनाकर कार्य करें और नए मतदाताओं को जोड़े जाने हेतु फार्म 6 भरकर जमा बूथ स्तर पर करना होगा जिससे मतदाताओं को जोड़ा जा सकें। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ ने कहा कि संगठन का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष हैं नए मतदाताओं को जोड़ने और जिम्मेदारी पूर्वक नाम जुड़ा या नहीं जुड़ा की पड़ताल करने की बात कहीं। विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने कहा कि 2027 का चुनाव में विधानसभा दुद्धी में कमल खिलेगा। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होगा। विधानसभा में किसी एक उम्मीदवार को पार्टी प्रत्याशी बनाएगी हम सभी को मिलकर चुनाव लड़ना होगा। बूथ स्तर पर बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में 74000 कटे मतदाताओं को घर-घर जाकर पड़ताल करनी होगी और ऑनलाइन आवेदन कर जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगा। मंडल स्तर पर सभी केंद्रों के प्रभारी प्रवासियों की सूची अपडेट की गई जो बूथ पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन उपरांत वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। विभिन्न मोर्चों के नवीन पदाधिकारी को अंगवस्त्रम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समापन राष्ट्रगान जन गण मन उपरान्त मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की दिवंगत माता के प्रति शोक संवेदना 2 मिनट का मौन रखकर किया गया । इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनरेश पासवान , जिला मंत्री मनोज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा गौड, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष मोहर लाल सिंह , नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, दीपक अग्रहरि सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे ।