Crime Journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
ट्रैफिक इंस्पेक्टर की बदज़ुबानी से भड़के पीआरडी जवान, एसपी आवास का किया घेराव!
सुल्तानपुर – ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रोज-रोज की गाली-गलौज से तंग आकर पीआरडी के जवानों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने सीधे पुलिस कप्तान के आवास का घेराव कर दिया।
जवानों का आरोप है कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर वर्दी में रहते हुए लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कानून के रखवाले ही जब भाषा की मर्यादा भूल जाएं तो सिस्टम से क्या उम्मीद की जाए, यह बड़ा सवाल बन गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवानों को समझा-बुझाकर हालात संभाले और प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
फिलहाल जवान तो शांत हो गए हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मामला भी सिर्फ आश्वासन तक सिमट जाएगा या उस इंस्पेक्टर पर ठोस कार्रवाई होगी जिसकी ज़ुबान ने वर्दी की इज्जत दांव पर लगा दी।
सिस्टम की खामोशी कब टूटेगी, इस पर सबकी नजर है!
