क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, झाड़ी में मिली मृत अवस्था में शव।
दुद्धी/म्योरपुर-सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम एक बालिका की हत्या होने से हड़कंप मच गया है। सोमवार की सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर पर झाड़ी में उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस हरकत में आते ही जांच में जुट गई है।
क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका रविवार देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान से लौटते समय उसे उसके मामा ने घर की ओर जाते हुए देखा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। कुछ देर बाद जब मामा घर पहुंचे तो बालिका के न पहुंचने की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चला।
सोमवार की सुबह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मिला शव शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मानों जैसे कोहराम सी मच गई,परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया हैं।
वही जब 200 मीटर दूर झाड़ी में बालिका का शव मिला तो शव के पास खून से सने कपड़े मिले और गले पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों का आरोप है कि बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया, जहां दो चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
