क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी क्षेत्र में तीन महिलाओं को सर्पदंश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) रविवार को दुद्धी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं को सर्प ने डस लिया। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चिकित्सक विनोद सिंह की देखरेख में जारी है।
पहली घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव की है, जहाँ दोपहर 12 के समय घर के पास टहल रही 22 वर्षीय गर्भवती महिला मनिता देवी पत्नी अजय को अज्ञात सर्प ने काट लिया।

परिजन तुरंत एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुँचे।
दूसरी घटना में झारखंड के धुरकी थाना मकरी निवासी राधिका देवी (60 ) पत्नी निर्मल कुशवाहा भिंडी तोड़ते समय खेत में किसी अज्ञात सर्प के डंसने से घायल हो गईं। परिजन उन्हें निजी साधन से अस्पताल लाए।
तीसरी घटना बीडर गांव निवासी अंजू देवी (40) पत्नी स्व. रविकांत की है। वह रविवार दोपहर लगभग दो बजे दुद्धी कस्बा स्थित सेंट मैरी स्कूल में मजदूरी कर रही थीं, तभी टाइल्स हटाते समय करैत सर्प ने उनके दाहिने हाथ में काट लिया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया।
चिकित्सक के अनुसार तीनों महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।