1 min read

भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में बुधवार को नए सत्र के शुभारंभ पर दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्रों को कॉलेज में ड्रेस कोड, परिचय पत्र, और प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और खेल गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य नीलांचल मजूमदार ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने नए छात्रों को महाविद्यालय के नियमों और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव, मिथिलेश गौतम, अजय कुमार, विवेकानंद, प्रियंका जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्राचार्य राम सेवक यादव ने की।
कालेज के प्राचार्य ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय के वातावरण और नियमों से परिचित कराना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को महाविद्यालय में अपने शैक्षिक जीवन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।