क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)
महिलाओं का भागीदारी लोकसभा और राज्यसभा में शीघ्र होगा प्रतिनिधित्व
महिला सशक्तिकरण के मौके पर पंचायती राज मंत्री ने साझा किया महिला ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में अपने विचार
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, माननीय केंद्रीय मंत्री, (पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
महिलाओं की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, महिलाओं में असाधारण नेतृत्व क्षमता होती है। वे परिवार संभालती हैं, बच्चों की परवरिश और शिक्षा सुनिश्चित करती हैं, और अब 73वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से उन्हें पंचायतों का दायित्व भी सौंपा गया है। पहले महिलाएं परिवार चलाती थीं, अब उन्हें पंचायत और लोकतंत्र को भी सशक्त बनाना है।
महिला प्रतिनिधियों के लिए #क्षमतावर्धन (Capacity Building) की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि “जब महिलाओं में आत्मविश्वास और कौशल विकसित होगा, तो वे शासन में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी। जिस तरह महिलाएं परिवार को कुशलता से प्रबंधित करती हैं, उसी तरह वे लोकतंत्र को भी मजबूती से संचालित करेंगी।कार्यक्रम में उपस्थित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी का कर्तव्य है कि आम महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएं, उनके विकास को सुनिश्चित करें और ग्राम सभाओं में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति तय करें।
उन्होंने यह भी कहा कि “आज महिलाएं पंचायतों में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं, और आने वाले समय में हजारों महिलाएं लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर मालदेवl ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती सीता देवी निरंजन जायसवाल के अलावा कई राज्यों की महिला ग्राम प्रधान मौजूद रहीl