Crime journalist (संपादक- सेराज खान)
संवाददाता-प्रिंस कुमार सिन्हा (बीजपुर)
रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया।
बीजपुर/सोनभद्र।रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण भक्तिरस से सराबोर रहा। परियोजना प्रमुख श्री अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक श्री संजय असाटी, श्रीमती नीलू असाटी, मानव संसाधन विभाग प्रमुख श्री बी के पांडे सपत्नीक, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी आदि के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती की गयी। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात मंदिर समिति के सम्मानित सदस्य रामजी द्विवेदी के सौजन्य से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया। संगीतमय मानस पाठ में सैकड़ों श्रद्धालु झूमते दिखे। इस पाठ की पूर्णाहुति 27 फरवरी को दोपहर एक बजे होना है। इस पाठ में मंदिर समिति के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष शशांक मालवीय, सुनील पासवान, रूद्रदेव दूबे, राकेश राय, रामानंद यादव, निशांत कमल, आदित्य कुमार सौरभ आदि विशेष रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। महासचिव प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि आज देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के विवाह के अवसर पर भव्य शिव बारात मंदिर प्रांगण से निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह बारात पूरे काॅलनी परिसर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। इस भ्रमण के दौरान जगह-जगह माताओं एवं बहनों ने शिव पार्वती की आरती की। बाराती के साथ श्रद्धालु नाचते, गाते एवं झूमते रहे। जगह-जगह बाराती का स्वागत मिष्ठान वितरण से किया गया। कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि का त्योहार महाउत्सव का त्योहार है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा का विशेष अवसर माना जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो भी भक्त पूरे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं उनकी प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है। मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से एस बी पाठक, अनिल त्रिपाठी, अवनीश पांडे, भीष्म सिंह, रिंकेश उपाध्याय , रंजय सिंह, भारत भूषण आदि पूरे मनोयोग से महाशिवरात्रि के त्योहार को सफल बनाने में जुटे रहे। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गूंजायमान रहा।