क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक–सेराज खान)

यूपी के 33 जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की सम्भावना।

लखनऊ।(ब्यूरो-इटावा)यूपी के कई जिलों में 20 व 21 फरवरी को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। यहां हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते • है। बुधवार को भी कुछ जिलो में आसमान में बादल छाए रहे व धीमी रफ्तार से हवा चलती रही। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट न होने से गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत करीब 33 जिले व आसपास के इलाको में मौसम बदलेगा व हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की

वाराणसी, प्रयागराज, हमीपुर में सबसे अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को वाराणसी में जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं प्रयागराज 31.8, हमीरपुर 31.2, आगरा 30.0, कानपुर 30.4 व लखनऊ 29.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इसी तरह बुलंदशहर में सबसे कम अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में भी दिन में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापमान भी बढ़ा। गोरखपुर और मिर्जापुर जैसे पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रभाव बना है। पश्चिमी यूपी में भी गर्मी का असर देखा जा सकता है। यहां दिनभर मौसम सूखा रहा, लेकिन शाम को तापमान में कुछ गिरावट हुई व हवा की गति मध्यम

कमरा

बनी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान में हल्के बादल भी देखे जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा। शाम व सुबह के समय धुंध, हल्का कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। संवाद

2025/2/20 10:29

बैंक