दुद्धी तहसील दिवस में एसडीएम की अध्यक्षता में आए 65 मामले, 2 का मौके पर निस्तारण

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी तहसील दिवस में एसडीएम की अध्यक्षता में आए 65 मामले, 2 का मौके पर निस्तारण।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 65 शिकायतें दर्ज कराईं।
एसडीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 63 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए सौंपा गया।
इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित तहसील स्तर के सभी प्रमुख विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।