क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में 5 अक्टूबर से सजेगी श्री रामलीला की भव्य सभा, स्थानीय कलाकार करेंगे मंचन।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कस्बे के तहसील परिसर में इस वर्ष भी पारंपरिक और भव्य श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 5 अक्टूबर से होगा।
इस बात की आधिकारिक जानकारी शनिवार को श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि और सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि रामलीला के सफल और भव्य आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं।
रामलीला मंचन के मैनेजर कमलेश सिंह कमल ने कहा कि इस वर्ष भी क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों द्वारा ही भगवान श्री राम के जीवन चरित्र और लीलाओं का जीवंत मंचन भाव और भव्यता के साथ किया जाएगा।कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का आनंद लेने की अपील की है।
