दुद्धी:आगामी त्यौहार श्री कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक एस डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी:आगामी त्यौहार श्री कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक एस डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।स्थानीय नगर के महिला थाना परिसर में आगामी त्यौहार श्री कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न की गई।जिसमें दोनों समुदाय के संभ्रांत नागरिकगड़ मौके पर उपस्थित रहें।जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने त्यौहार को लेकर विस्तार पूर्वक बाते रखी कृष्ण जी की उठने वाली झाकियां को लेकर।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर दुद्धी ने सभी बातों को गम्भीरता पूर्वक बातों को सुनते हुए त्यौहार को सम्पन्न कराने का सुरक्षा की दृष्टिगत पूर्ण आश्वासन दिया साथ ही साथ आयोजन कमेटी के अध्यक्ष का जहां जहां से झाकियां निकाली जाएगी उन सभी लोगों का मोबाइल नम्बर पुलिस के पास उपलब्ध कराने को कहा।

दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा त्यौहार सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी उसके लिए हमारे पुलिस के जवान जगह जगह जुलुश में मौजूद रहेगी।

उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने आयोजन समिति के आए हुए लोगों को अस्वस्थ किया कि त्यौहार को सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर रहेगी बिजली विभाग के कर्मचारी को त्यौहार के मद्देनजर बिजली आपूर्ति को लेकर व्यवस्था को टाईट करने को कहा कि किसी भी दशा में बिजली आपूर्ति बहाल रहनी चाहिए।

दुद्धी नगर में साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने जिम्मेदारी ली।

दोनों समुदाय से आए हुए शांति समिति की बैठक में मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,राजकुमार अग्रहरि,कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेंद्र जायसवाल,सुरेंद्र अग्रहरि,एड०दिलीप पांडेय,फत्तेह मोहम्मद खान, कलीमुल्ला खान,एड०नंदलाल अग्रहरि,एड० प्रेम चंद यादव,सुमित सोनी,एड० अरुण देव जौहरी,अमरनाथ जायसवाल,मोनू सिंह,संदीप कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।