क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

एनएच 39 पर बड़ा हादसा टला,बाइक के टक्कर से अनियंत्रित बाइक हाईवा से टकराई, चालक की सूझबूझ से बची तीन युवकों की जान।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।एनएच 39 दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर जाबर खजुरी पेट्रोल पंप के सामने आज सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर के बाद बड़ा हादसा होते होते टल गया। पेट्रोल पंप से निकल रही प्लेटिना बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक हाईवा की तरफ गिर पड़े, लेकिन हाईवा चालक की सूझबूझ से तीनों की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक प्लेटिना बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर जैसे ही मुख्य मार्ग एनएच 39 पर आया, उसने दुद्धी से खजुरी की ओर जा रही हीरो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही प्लेटिना चालक अपनी बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया।
टक्कर के कारण हीरो बाइक पर सवार तीनों युवक अनियंत्रित हो गए। उसी समय जयपुर से खड़कपुर (झारखंड) की ओर जा रहा एक हाईवा वहां से गुजर रहा था। खतरे को देखते ही तीनों युवकों ने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी। हालांकि, अनियंत्रित बाइक हाईवा के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि हादसे में खजुरी निवासी बिट्टू (19) पुत्र राजू के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक पर सवार उसके भाई और रिश्तेदार पूरी तरह सुरक्षित बताए गए है ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल पंप और मोड़ के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन यह स्थिति उत्पन्न होती है।
स्थानीय लोगों ने घटना को पेट्रोल पंप के सामने वाहनों के अनियंत्रित रूप से खड़े होने से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि मोड़ पर और पेट्रोल पंप के सामने वाहन बेवजह खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटनास्थल पर अनुचित पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने और पेट्रोल पंप संचालक को भी रोकने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।
