क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान
एम.ए./एम.एस.सी. प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी, 13–14 अगस्त को मूल दस्तावेज़ लेकर उपस्थिति अनिवार्य।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सूचित किया है कि एम.ए. एवं एम.एस.सी. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में सम्मिलित हैं वे अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए आगामी 13 अगस्त और 14 अगस्त को सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर महाविद्यालय कैंपस में उपस्थित रहें।
प्राचार्य ने कहा है कि प्रवेश के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल अभिलेख तथा आवश्यक छायाप्रतियाँ साथ लेकर आएं। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश स्वतः समाप्त माना जाएगा और इसके लिये पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की मानी जाएगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कर दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
