क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान


मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के प्राथमिक विद्यालय दुद्धी में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारियां।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। आज दिन बृहस्पतिवार दिनांक 30/07/2026 को सूबे के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के प्राथमिक विद्यालय दुद्धी में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090,1076,1098,102,108,181,112, 101 साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज चल रहे मिशन शक्ति के बारे में जानकारियां देती हुई बताई कि कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में जगह जगह जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जन चौपाल के माध्यम से जानकारियां दी जा रही हैं।

मिशन मजनू के तहत एंटी रोमियो चेकिंग की गई , उ0नि 0सुभाषचन्द्र पाण्डेय,म 0का0 सविता गुप्ता,, रि0म0का0 काजल निर्मल,पीआरडी सविता देवी , पीआरडी जमशीदा खातून पीआरडी विद्या देवी थाना महिला थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
