आओ चले शिव की ओर”दुद्धी में वृक्षारोपण अभियान में बड़ी भागीदारी

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

“आओ चले शिव की ओर”दुद्धी में वृक्षारोपण अभियान में बड़ी भागीदारी।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। दीदी राजमणि नीलम आनन्द के जन्मदिन के अवसर पर शिव शिष्य हरिद्रानन्द फाउण्डेशन दुद्धी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान और महारैली रविवार को उत्साहपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। 17 जून से 27 जुलाई तक चलने वाले अभियान के समापन पर स्थानीय वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर से निकली पदयात्रा तहसील तिराहा से होते हुए अमवार मोड़ तक गई और वहां से वापसी पर वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य, स्थानीय नागरिक और ग्राम स्तर से आए भक्त शामिल हुए। हर हाथ में नर्सरी का एक-एक पौधा था । पदयात्रा के दौरान गुरुभाई बहनों ने वृक्ष संरक्षण और शिव शिष्यता के संदेश के साथ नारे भी लगाए। मुख्य रूप से लोगों ने नारा दिया “साँसें हो रही है कम, आओ वृक्ष लगायें हम”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोला गुरुभाई ने उपस्थित गुरुभाइयों और गुरु बहनों से अपील की कि जो पौधा उन्होंने आज हाथ में लिया है, उसे अपने खेत, निजी जमीन या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर रोपित करें। उन्होंने कहा कि समय के साथ ये पौधे बड़े होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्मृति और जीवनदायिनी छाया बनेंगे। भोला गुरुभाई ने यह भी आशा जताई कि नीलम दीदी के जन्मदिन पर हर साल यह परंपरा बनी रहे और पीढ़ी बचाने में यह अभियान मददगार साबित हो।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडवोकेट कैलाश गुप्ता समेत कई प्रमुख गुरुभाइयों और गुरु बहनों ने भाग लिया। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में रामानुज दुबे, शिवकुमार, सुर्यनारायण, रामचदर, रविन्दर, अनिल, विकास, रीता, अनिता, संजू, मनोरमा सिंह, बसंती (अध्यक्ष), ममता आदि शामिल थे। आयोजन के दौरान प्रशासनिक सहयोग भी उपलब्ध रहा।
समापन पर सभी गुरुभाई गुरुबहनों को मिष्ठान तथा जलपान कराकर विदा किया गया। अंत में आयोजक हरिद्रानन्द फाउण्डेशन ने संदेश दिया कि छोटे-छोटे कदम मिलकर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं और इस अभियान से स्थानीय स्तर पर हरित आवरण बढ़ाने में मदद मिलेगी।