क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

विंध्य कैमूर पर्वत श्रृंखला ” प्रभवा ” में दुर्लभ वनों उपज का अजूबा क्षेत्र – पंo दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच।
वन तुलसी का करोबार 100 करोड़ के पार दुद्धी क्षेत्र में वनों उपजों की बहुतायत।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वाधान में होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में शनिवार की देर शाम को ” वन औषधि जड़ी बूटियों के संरक्षण व मानव जीवन में उपयोगिता तथा औद्योगीकरण के विस्तार से होने वाले पर्यावरण पर प्रभाव ” को लेकर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कन्हैयालाल अग्रहरि व वक्ता डॉक्टर लखन राम जंगली , डॉक्टर वीर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जनपद सोनभद्र वन औषधि उपजो का अजूबा क्षेत्र हैं यहां शतावर , मूसली , अश्वगंधा , हर्रा, बहेरा, चिरौंज , गोखरु आदि अनंत दुर्लभ प्रजाति के वन औषधि उपजों की बहुतायत संख्या है जिसका संवर्धन शासकीय स्तर पर जरूरी है । वक्ताओ ने जंगलों में हजारों पियार के पेड़ काटे जाने पर दुःखद हैं। वन विभाग करें निगरानी। दुर्लभ वन उपजों का ग्रामीण क्षेत्र के वैद्यों के सहारे वन औषधि उपजो का पहचान को सूचीबद्ध किए जाने की जरूरत। डॉक्टर लखन राम जंगली ,डॉक्टर वीर अभिमन्यू सिंह द्वारा पर्यावरण पर आधारित रचना का काव्य पाठ किया और गूढ़ जानकारियों को साझा किया। अध्यक्षता कर रहें डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने विंध्य कैमूर पर्वत श्रृंखला में जड़ी बूटियों नदियों वृक्षों से आच्छादित्य ” प्रभवा” परिक्षेत्र का वर्णन ऋग्वेद में किया गया है जिसका श्लोकों के माध्यम से ध्यान आकर्षण संगोष्ठी में कराया । नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट द्वारा नंदन वन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय प्रयास साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुपालन से एनजीटी आदि द्वारा पर्यावरण को बचाने आदि पर कई सराहनीय गाइडलाइन के पालन की जरूरत पर जोर देने की आवश्यकता । वहीं प्रेम चन्द्र यादव एडवोकेट ने जनपद सोनभद्र से जुड़े नजदीकी जिला में समुचित विकास व जनजागरुकता की बात कहीं तो निरंजन जायसवाल ने विद्यालय में बच्चों को एक पेड़ माँ के नाम लगाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। जबकि प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के अध्यापक बलवन्त कुमार ने सर्वाधिक वन क्षेत्र 29% वाला जनपद सोनभद्र को संरक्षण पर जोर दिए जाने की बात कही और अपने विद्यालयों में जन जागरूकता कराए जाने की बात कहीं। दिल्ली दूरदर्शन में सेवारत इसहाक अहमद ने 35 हेक्टेयर में डेनिया पहाड़ के पास भव्य सुरक्षा खाई द्वारा वृक्षारोपण के शासकीय पहल का ध्यान आकर्षण करते हुए पत्राचार की बात बताया। रामेश्वर प्रसाद राय विंध्यवासिनी प्रसाद, डॉ संजय गुप्ता शिव शंकर प्रसाद आदि वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार रखे गए । संगोष्ठी का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल के प्रतिमा पर पुष्प धूप अर्पित कर किया गया। इस मौके पर अजय धनेन्द्र जायसवाल, उपेंद्र कुमार तिवारी , सुशांत क्षेत्री, रेश्मा सुब्बा, भोलानाथ अग्रहरि ,डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया , राहुल गुरूंग, हेमंत कुमार आदि दर्जनों प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में मौजूद रहे ।
