पिता-पुत्र की हत्या में चार को होगा शेष अभियोजन साक्ष्य

Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो-चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

पिता-पुत्र की हत्या में चार को होगा शेष अभियोजन साक्ष्य!

तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ दर्ज है मामला!

सुल्तानपुर/अमेठी – धारदार हथियार से हमला कर करीब आठ साल पहले हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में प्रयागराज में तैनात साक्षी चिकित्सक राजन पाठक ने अपनी गवाही दर्ज करा दी है। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए चार जुलाई की तारीख तय किया है। अदालत ने अगले गवाह को नियत तिथि पर तलब किया है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के यह पूरे तेजई पांडेय- रतापुर के रहने वाली वादिनी मंजू देवी ने तीन मई साल 2018 को स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक एक दिन पहले वादिनी के पति ज्ञानप्रकाश पांडेय को गांव के ही रहने वाले आरोपी राहुल पांडेय व रवि पांडेय ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारा-पीटा था,जिसके संबंध में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक अगले दिन की शाम करीब 5:30 बजे वादिनी के पति अपने पुत्र रोहित पांडेय के साथ अपने भाई श्याम प्रकाश पांडेय के घर के सामने सड़क पर मौजूद थे, इसी दौरान आरोपी सगे भाई राहुल पांडेय,रवि पांडेय, विजय शंकर पांडेय एवं सहआरोपी शिवकुमार पांडेय ने फरसा व चाकू समेत अन्य हथियारों से लैश होकर वादिनी के पति व पुत्र पर हमला बोल दिया और उनकी हत्या कर दिया। आरोप के मुताबिक आरोपियो ने वादिनी पर भी जानलेवा हमला किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ पीपरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने कोर्ट में आरोप-पत्र भी पेश किया। मामले का विचारण एडीजे प्रथम की अदालत में चल रहा है। मामले में अभियोजन साक्ष्य की कार्यवाही लम्बित चल रही है। अपराध की गम्भीरता की वजह से यह मामला काफी चर्चा में है और शीघ्र विचारण की भी उम्मीद जताई जा रही है।