24 जून को लखनऊ में मनाई जाएगी महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस-रवि गोंड बड़कू

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

24 जून को लखनऊ में मनाई जाएगी महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस-रवि गोंड बड़कू।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक विधानसभा दुद्धी के गोंडवाना भवन में शुक्रवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ रवि गोंड “बड़कू” ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है वहीँ दुसरी तरफ बड़ी संख्या मे देश मे विकास के नाम पर प्राकृतिक जल जंगल जमीन को पूंजीपतियों को देकर नुकसान पहुचने का काम भाजपा सरकार में हो रहा है जनता महंगाई भ्रस्टाचार और छात्र पेपर लीक से परेशान है जनमुद्दों पर सरकार पूर्ण रूप से मौन हो गई है। प्रदेश में अखिलेश यादव के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं 2027 का चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देने को तैयार है। सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दलित पिछड़ो के साथ खड़ा होकर काम करने का काम किया है। मासिक बैठक में नीरेन्द्र सिंह गोंड ने पर्यावरण दिवस पर विशेष जानकारी साझा करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाना है। बैठक में जगदीश यादव, गौस मु ख़ाँ, कल्लन खाँ, प्रेम सागर पांडेय, सुशीला देवी, रवीना रानी सहित सभी सेक्टर व जोन प्रभारी विधानसभा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।