क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

धनौरा गांव में चोरों का धावा: एक घर से 1.5 लाख के जेवर उड़ा ले गए, दूसरे में नाकाम।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दोहरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। दयाशंकर तिवारी के घर से करीब 1 से 1.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए, जबकि राधेश्याम मिश्रा के घर में कोशिश चोरी का नाकाम रही। बीते महीने भाजपा नेता के घर हुई चोरी के बाद यह घटना क्षेत्र में दहशत फैला रही है।
पीड़ित दयाशंकर तिवारी ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से घुसे और ताला तोड़कर अलमारी से सोने का कंगन, अंगूठी व अन्य जेवर निकाल रहे थे। रात के सन्नाटे में खटपट सुनकर मैं जाग गया। चीख-पुकार मचाई तो तीन-चार चोर अंधेरे में फरार हो गए।
तिवारी ने नुकसान का आकलन कर कोतवाली में तहरीर दी है।
उसी रात चोर राधेश्याम मिश्रा के घर भी पहुंचे। दरवाजे की कुंडी तोड़ दी, लेकिन घरवालों की हलचल से बिना कुछ चुराए भाग निकले। मिश्रा ने कहा कि आंगन में बिखरे छोटे पत्थर चोरों के प्रतिरोध की तैयारी के संकेत देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त के बावजूद चोर सक्रिय हैं, जो चिंताजनक है। सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी आशुतोष सिंह अपनी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पगमार्क, निशान और गवाह बयान दर्ज किए। प्रभारी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश तेज है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
दुद्धी क्षेत्र में बढ़ती चोरियां ग्रामीणों में गुस्सा और भय का कारण बनी हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। चोर जल्द ही पुलिस के पकड़ में होंगे।
