क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

दुर्गा पूजा समिति रामनगर द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन,मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद आयोजित भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। स्थानीय नगर पंचायत के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के उपरांत आयोजित भंडारे में क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और माता का प्रसाद ग्रहण किया।
मां दुर्गा पूजा समिति रामनगर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रसाद ग्रहण कर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भंडारे में पहुंचे सम्मानित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ पीपी, कोषाध्यक्ष आनंद कांस्यकार, सभासद आमेश सिंह, सत्यम दीक्षित, आनंद जायसवाल, अजीत, उत्कर्ष अग्रहरि, विशाल चौरसिया, पवन, शिवम, सुमित जायसवाल, सुनील जायसवाल, रोहित, ओम प्रकाश एवं विक्रांत सहित समिति के अन्य सदस्यों तथा नगरवासियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में विजयादशमी पर्व को लेकर उत्साह और आस्था का संदेश देखने को मिला।
