क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से गिरा युवक, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार – कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ज्वाला (22)पुत्र विफम निवासी धनौरा, अपने एक साथी के साथ बाइक पर गांव में कहीं जा रहे थे। तभी धनौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में ज्वाला को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका साथी सुरक्षित रहा।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने 102 एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजीत कुमार ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में ज्वाला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
