तहसील दिवस पर 53 शिकायतें, महज दो का निस्तारण

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक-सीरज खान

तहसील दिवस पर 53 शिकायतें, महज दो का निस्तारण।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें केवल दो मामलों का ही निस्तारण हो सका। एक शिकायत का समाधान मौके पर और दूसरी के लिए टीम भेजकर निपटारा किया गया।
तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बागेश शुक्ला ने की। उन्होंने शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसडीएम निखिल यादव ने कहा जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऋषभ बारवाल, सीओ दुद्धी राजेश राय, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, बीडीओ दुद्धी विशाल चौरसिया सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।