क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

मामा की शादी में आए 13 वर्षीय भांजा हाई वोल्टेज करेंट से झुलसा,रेफर।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)कस्बे के कलकलीबहरा वार्ड संख्या-7 में मामा की शादी में आए कचनरवा गांव निवासी 13 वर्षीय भांजा हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गया ।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि प्रवीण (13)पुत्र सुनील निवासी कचनरवा थाना कोन, कुछ साथियों के साथ घर से थोड़ी दूर रेलवे लाइन के किनारे घूमने निकला था। इसी दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसके कई साथी भाग खड़े हुए। उसके छोटे भाई छोटू ने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
जहां चिकित्सक डॉ. वरुणानिधि ने प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रवीण की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
