सराफा डकैती के गैंगस्टर केस में 11 को शेष बहस

Crime journalist (सम्पादक -सेराज खान) ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

सराफा डकैती के गैंगस्टर केस में 11 को शेष बहस!

सुल्तानपुर – सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ो के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर के मुकदमे में फाइनल बहस के लिए सोमवार की तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में बचाव पक्ष की तरफ से की जाने वाली बहस की कार्यवाही बाधित रही। एफटीसी प्रथम/ स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 11 सितंबर की तारीख तय किया है।
जनपद अमेठी के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी बिपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह,त्रिभुवन कोरी,पुष्पेंद्र सिंह,विनय शुक्ला, अरविंद यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन कोतवाल ने पहली मई साल 2025 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है और लगातार तेजी से विचारण चल रहा है। मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है,जबकि बचाव पक्ष की बहस शेष है।