दुद्धी में 5 सितंबर को बाल विवाह मुक्त भारत व बाल श्रम उत्तर प्रदेश मुक्त अभियान संकल्प सभा /अभिनन्दन समारोह का आयोजन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में 5 सितंबर को बाल विवाह मुक्त भारत व बाल श्रम उत्तर प्रदेश मुक्त अभियान संकल्प सभा /अभिनन्दन समारोह का आयोजन।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।ग्राम स्वराज समिति जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 5 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशी हाल में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के सफल आयोजन को लेकर संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया हैं। ज्ञात कराना है कि जनपद सोनभद्र में बाल अधिकारों के संरक्षण , बाल श्रम उन्मूलन , बाल विवाह की रोकथाम , महिला अधिकार, नारी सुरक्षा एवं सम्मान तथा स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने आदि के दृष्टिगत संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया हैं। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का अभिनंदन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी ग्राम स्वराज समिति सचिव महेशानंद भाई द्वारा दी गईं हैं।