क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों के अनुसार सूरज कुमार (21) पुत्र आनंद राम निवासी काशीराम आवास दुद्धी दोपहर में अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।घटना के बाद परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाए।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों ने समय पर युवक को अस्पताल लाया ,जिस कारण आवश्यक उपचार तुरंत शुरू किया गया । इलाज के दौरान युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।
