क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

जिला मुख्यालय संवाददाता – एड0 राजेश पाठक

अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर की गई उज्जवल भविष्य की कामना
– सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन स्थित महामंत्री कक्ष में सचिव योगेश कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ता द्वय को दिया प्रमाण पत्र
फोटो: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन के महामंत्री कक्ष में अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने वृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि अधिवक्ताओं के हित को देखते हुए अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र का पंजीयन 03 जून 2025 को कराया गया है, जिसका पंजीयन सं0- 49/2025 है। अधिवक्ता कल्याण न्यास सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र के जो भी सम्मानित सदस्य हैं उन्हें यह प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को यह प्रमाण पत्र अधिवक्ता कल्याण न्यास सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, अध्यक्ष उपसमिति गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट व सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। प्रमाण पत्र में अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
इस मौके पर अखिलेश कुमार मिश्र एडवोकेट, संजीव कुमार पांडेय एडवोकेट, संजय कुमार पांडेय एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने अधिवक्ता द्वय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।