क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान


स्वतंत्रता दिवस पर मक्तब जब्बारिया पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम।
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के मक्तब जब्बारिया पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर अलीजनाब रहीम बख्श कल्लन खान ने इस अवसर पर तिरंगा झण्डा फहराया इस अवसर पर मक्तब जब्बारियां के प्रबंधक मो0 आसिफ खान, सचिव जनाब सरफराज आलम एवं प्रधानाध्यापिका सादिया जाफरी, राफे खान मौजूद रही।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया।

प्रधानाध्यापिका सादिया जाफरी ने बच्चों को नई शिक्षा प्रणाली एवं पढ़ाई की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

साथ ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया गया।

और बच्चों को देश के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर दुद्धी नगर के फत्तेह मोहम्मद खान,एड0 तबरेज आलम,मो0 वेश,मो0 रिजवान,सभासद शाहिद रजा,अकरम हवारी,कफिल,मौलाना जहागीर,मौलाना काशीम समस्त अध्यापक अध्यापिका सहित अन्य लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहें।
