क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान


मक्तब जब्बारियां में मेडिकल कैम्प लगने से लोगों को कई बीमारियों का हुईं जांच, साऊथ इंडियन डाक्टर से कराई गई चेकअप।
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के मक्तब जब्बारियां स्कूल पर साउथ इंडियन डाक्टर के टिम बुलवाकर संस्थान द्वारा कैम्प लगवाकर लोगों की कई बीमारियों की जांच कराई गई।

जैसे नेत्र,दांत,जनरल रोग जैसे अन्य बीमारियों की जांच कराई गई,जिसमें चार डाक्टरों की टीम अलग अलग स्टॉल लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही थी।मक्तब जब्बारियां के संस्थान द्वारा कैम्प लगवा कर सैकड़ों गरीब मजबूर बेबस लोगों को जांच कराई गई।

जिसमें मुख्यरूप से मक्तब जब्बारियां के प्रबन्धक आशिफ खान,केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के पूर्व सदर फत्तेह मोहम्मद खान,सेराज खान,सरफराज शाह आदि लोगों ने कैम्प लगवाने में अहम भूमिका निभाई जिसमें सैकड़ों लोगों ने कैम्प का फायदा उठाया।
