रामनगर में आमने-सामने टकराकर तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

रामनगर में आमने-सामने टकराकर तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।कस्बा रामनगर वार्ड नंबर 10 मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय श्रीकांत मौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पाते ही स्थानीय लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया ,जहाँ चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत मौर्य पुत्र लवकुश निवासी दुम्हान को पैर में गंभीर चोट व फैक्चर को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।वहीं 18 वर्षीय गोविंदा पुत्र दयाशंकर निवासी कस्बा वार्ड नंबर 2 व 50 वर्षीय नसरुद्दीन अंसारी पुत्र नोकी अंसारी निवासी मेराल, झारखंड को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है ।