दुद्धी में चेयरमैन ने बच्चों के पार्क व ट्रैफिक पार्क का भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

क्राइम जर्नलिस्ट/ स्पमादक – सेराज खान

दुद्धी में चेयरमैन ने बच्चों के पार्क व ट्रैफिक पार्क का भूमि पूजन कर किया शुभारंभ।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने आज शुक्रवार को वार्ड संख्या 6 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे चिल्ड्रेन पार्क व ट्रैफिक पार्क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 89.42 लाख रुपये है और यह नगर पंचायत कार्यालय के बगल तथा टाउन क्लब के समीप बनाया जा रहा है ।
भूमि पूजन के अवसर पर चेयरमैन मोहन ने कहा कि टाउन क्लब के समीप नए पार्क के बनने से बच्चों के खेल-कूद और ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ-साथ महिलाओं व परिवारों के लिए मनोरंजन एवं विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों के खेलने वाले उपकरण व ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने वाले सेटअप विशेष रूप से रखे जाएंगे जिससे छोटे बच्चों में अनुशासन और सुरक्षा की भावना विकसित होगी।
चेयरमैन ने आगे कहा कि वर्तमान में नगर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों की लागत से मंदिरों का जीर्णोद्धार, तालाबों की सुंदरीकरण व अटल चौराहा का सौंदर्यीकरण तथा दर्जनों सीसी रोड व नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। ये सभी विकास कार्य स्थानीय जनता की जीवनशैली में सुधार और आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, अमरनाथ जायसवाल, शिवशंकर प्रसाद, मनीष जायसवाल, सभासद प्रेमनारायण सिंह उर्फ मोनू , आमेश सिंह अग्रहरि, शाहिद आलम, सोनू खान, आनंद कुमार, मोहित अग्रहरि, अन्नू, अंका कुमार, पीयूष कसेरा, संजय जायसवाल, कौशल जौहरी सहित अन्य उपस्थित रहे ।