ग्राम सायल में कुएं में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

ग्राम सायल में कुएं में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सायल सरडीहा की रहने वाली 13 वर्षीय प्रियंका की शुक्रवार देर रात को कुएं में पानी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि प्रियंका दिनांक 5 जून को बिना बताये घर से चली गई थी। परिजन कई घंटे तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज 6 जून को गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुएं में उसकी पानी में डूबकर मृत्यु का पता चला।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।