क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

पागल कुत्ते के हमले से चार वर्षीय बच्चा समेत दो लोग घायल।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक पागल कुत्ते ने 4 वर्षीय बच्चे को खेलते समय काट लिया। घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार,प्रिंस कुमार (4) पुत्र जितेंद्र, घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था, तभी पागल कुत्ते ने उसके बाएं हाथ में काट लिया। बच्चे को छोड़ने के बाद कुत्ते ने गांव के ही एक व्यक्ति पर झपटा मारा, जिससे बच्चा बच निकला।
घायल मासूम के पिता जितेंद्र ने बताया कि वहां से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति को भी कुत्ते ने पैर में काट लिया। इसके बाद कुत्ता धान की खेत में घुस गया। उस समय भी कुत्ते ने कई लोगों को काटने के लिए दौड़ाया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।
108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजीत ने बच्चे को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह के देख रेख में बच्चे का इलाज जारी है।
परिजनों ने बताया कि बच्चे को काटने से पहले उसी पागल कुत्ते ने गांव के दूसरे टोले में गाय और बकरी को भी काटा था। लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।