बकरीद त्यौहार के मद्देनजर एडिशनल एस पी ऋषभ रूग़वाल के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

बकरीद त्यौहार के मद्देनजर एडिशनल एस पी ऋषभ रूग़वाल के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – बुद्धवार की शाम स्थानीय नगर में सोनभद्र एडिशनल एस पी ऋषभ रूग़वाल के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के अगुवाई में नगर भ्रमण कर रूट मार्च किया गया, रूट मार्च दुद्धी महिला थाना से होते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होकर दुद्धी म्योरपुर तिगड्डा से रामनगर रोड होते हुए ईदगाह से होकर मलदेवा जाने वाली सड़क से होते हुए वार्ड नंबर 11 से होकर अमावर मोड़ से कस्बा के मुख्य वार्डों में भ्रमण किया गया।

मौके पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, एस एस आई संजय सिंह, हरिकेश राम आजाद, आशुतोष सिंह,जय शंकर राय सहित मय पुलिस के जवान मौजूद रहें।