दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 4 में दो आर सीसी रोड का शिलान्यास किया

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 4 में दो आर सीसी रोड का शिलान्यास किया।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन दिन रविवार को अपने सभासदों संग पूजा कर दो सड़कों का शिलान्यास किया।

पहला तालाब रोड से सटे मोहम्मद हुसैन हवारी के घर से लेकर डिम्पी हवारी के घर तक सड़क बनेगी दूसरा बियार बस्ती में धनौरा की ओर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

इस काम को मेसर्स लल्लन प्रसाद कंट्रकशन कम्पनी द्वारा किया जा रहा हैं,दर्जनों वार्ड वासियों ने कहा सड़क निर्माण में एक नम्बर मैटेरियल का ठेकेदार द्वारा सामग्री लगाकर सड़क का काम किया जाए तब जाकर सड़क मजबूत बनेगी।

वहीं मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सभासद राकेश आजाद,मोनू सिंह,नामित सभासदो में सुमित सोनी,धनंजय रावत,पूजा चंद्रवंशी रहें वहीं ठेकेदार अंकित जौहरी,लल्लन जौहरी, आराध्या जौहरी,अजय चंद्रवंशी सहित दर्जनों वार्ड वासीगढ़ मौजूद रहें।