क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने किया दुद्धी नगर में रूट मार्च।
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी नगर के मेन रोड होते हुए अमावर मोड़ तिराहे से होते हुए सभी चट्टी चौराहा होते हुए गस्त कर प्रदर्शनी मेला में आने जाने वाले हर गतिविधियों का जायजा लेते हुए कस्बा में मय पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण किया गया।

मौके पर महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज अपने महिला कांस्टेबल के साथ मौजूद रही साथ ही दुद्धी कोतवाली के एस एस आई संजय सिंह, हरिकेश राम आजाद, एस आई सुभाष चंद्र पाण्डे सहित अन्य पुलिस के जवान गस्त के दौरान मौजूद रहें।
