क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

सनातनी किन्नर अखाड़े में किरण नंद गिरी का भव्य महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक, सोनभद्र जिला अध्यक्ष बनीं।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – सनातन धर्म की परंपराओं का पालन करते हुए सनातनी किन्नर अखाड़े ने बुधवार को दुद्धी के अमवार रोड स्थित मनोरमा होटल में किरण नंद गिरी का ऐतिहासिक महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया। विधि-विधान से संपन्न इस कार्यक्रम में उन्हें ‘महामंडलेश्वर श्री श्री 108’ की पदवी प्रदान की गई और सनातनी किन्नर अखाड़े का सोनभद्र जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समारोह की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कौशल्यानंद गिरी महाराज (वरिष्ठ सदस्य, किन्नर कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सनातन किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना मां) ने किरण नंद गिरी को विधिवत पट्टाभिषेक कर सम्मानित किया। पट्टाभिषेक से पूर्व 16 संस्कारों और पिंडदान जैसे कठिन आध्यात्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए।
कार्यक्रम से पहले माता-बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न जिलों व प्रदेशों से आए गुरु माताओं के दल ने मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, बढ़नीलाल, कचहरी रोड, शिवाजी तालाब स्थित शिवाला, राममंदिर, शनि भगवान और मां काली के दर्शन कर यात्रा मनोरमा होटल पहुंचाई।
समारोह में कामख्यापीठ पीठाधीश्वर भवानी मां, नागा सन्यासी जुना अखाड़ा एवं सनातनी अखाड़ा के प्रतिनिधि, सनातनी किन्नर अखाड़ा पीठाधीश्वर श्री गौरी मां, विष्णु मोहिनी मठ पालघर, पीठाधीश्वर वेंकटेश्वर देवस्थान नजफगढ़ दयालपुरी (डाली मां) और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रेमपुरी पूनम मां सहित कार्यक्रम में राधा नंद गिरी, कजरी नंद गिरी, मंजू नेपाल, सरिता, रानी नंद गिरी (जमालपुर) और लाडो नंदगिरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि व श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक माहौल में भक्ति, आस्था और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला।
इसके अलावा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से भी कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल
संदीप तिवारी,ममता सोनी (मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष),विजेन्द्र (गौ रक्षा प्रकोष्ठ)
राजकुमार, नागेश्वर, भूमि शरण सिंह और रामसूरत बैगा प्रमुख रहे।
सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व
स्वामी कौशल्यानंद गिरी महाराज ने बताया कि अखाड़े का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और किन्नर समाज को आध्यात्मिक मुख्यधारा से जोड़ना है। पट्टाभिषेक के बाद नए महामंडलेश्वर किरण नंद गिरी ने उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया और धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
