क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य 101 कलश यात्रा, भक्ति रस में सराबोर हुआ कस्बा।
दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार – श्रीमद्भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व बुधवार को शिवाजी तालाब से विधि-विधान के साथ भव्य 101 कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों से सुसज्जित महिलाओं व बच्चों के दलों ने कस्बे का भ्रमण कर संकट मोचन मंदिर पहुंचे और श्री रामलीला मंच पर कलश स्थापित किए, जिससे पूरा दुद्धी भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
सुबह पूजा-अर्चना के बाद कलशों में जल भरने पर यात्रा शुरू हुई। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं ‘धर्म रक्षक’ उपाधि से सम्मानित बाल व्यास मानस जी महाराज भक्तों के बीच विचरण करते रहे।

आयोजक समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल व संदीप तिवारी ने अपनी पत्नियों संग मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। बृजेश कुमार, भोला अग्रहरि, कृष्ण कुमार, संदीप गुप्ता,ओमकार अग्रहरि सहित सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।भागवत कथा गुरुवार सायं 7 बजे से आरंभ होगी। आयोजक समिति ने सभी से सादर आमंत्रण दिया है।

