क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

मिशन शक्ति के दौर में महिला शौचालय तक खराब
ठेका मजदूर यूनियन ने सीजीएम अनपरा को दिया पत्रक

अनपरा, सोनभद्र, 22 अक्टूबर 2026, पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रहे हैं और जगह-जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम किया जा रहे हैं। वहीं अनपरा ‘डी’ परियोजना में महिलाओं का शौचालय तक खराब पड़ा हुआ है। इस बाबत ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता ने मुख्य महाप्रबंधक, अनपरा तापीय परियोजना के कार्यालय में जाकर पत्र दिया। पत्रक में कहा गया कि ठेका मजदूर यूनियन के प्रयासों के बाद अनपरा ‘डी’ में महिला ठेका मजदूरों के शौचालय का निर्माण हुआ था। अभी हमारी यूनियन की सूचना प्राप्त हुई है कि ‘डी’ परियोजना में क्रशर हाउस के नीचे बना हुआ महिला शौचालय खराब पड़ा हुआ है। इसी प्रकार जीरी प्वाइंट पर टीपी-4 के पास शौचालय में दरवाजा टूटा हुआ है और पानी भी नहीं है। परिणामतः वह भी उपयोग में नहीं है। यूनियन ने कहा कि महिला मजदूरों के प्रति प्रबंधन की संवेदनहीनता गहरे दुख का विषय है और इसलिए प्रबंधन को मामले को संज्ञान में लेकर शौचालय के पुर्ननिर्माण कार्य को तत्काल कराने की कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि परियोजना में महिला मजदूरों का सम्मान सुरक्षित रह सके।

भवदीय
तेजधारी गुप्ता
मंत्री ठेका मजदूर यूनियन-सोनभद्र
9455237035