Crime journalist/सम्पादक – सेराज खान

रेनुकूट संवाददाता-नसीम अहमद

61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साथ संपन्न हुईl

हिंडालको रामलीला , 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन से गूंज उठा रेणुकूट

रेणुकूट। हिंडाल ्को रामलीला परिषद , रेणुकूट द्वारा आयोजित 61वें भव्य रामलीला महोत्सव का समापन मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक भव्य रावण दहन के साथ श्रद्धा , उल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रामलीला के नवम दिवस पर रामायण के सबसे रोमांचकारी प्रसंगों मेघनाद वध , कुंभकर्ण वध , अहिरावण वध एवं रावण वध का प्रभावशाली मंचन किया गया , वहीं समापन अवसर पर 90फीट ऊंचे रावण के विशाल पुतले के दहन ने पूरे हिंडालको परिसर को जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर एचआर हेड- श्री जसबीर सिंह, सोनभद्र के एडीएम श्री वागीश शुक्ला , एसडीएस श्री अशोक गुप्ता, जिला जज अररिया बिहार -श्री प्रमोद यादव ,एचआर हेड श्री अजय सिन्हा, स्मेल्टर हेड श्री जयेश पवार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रामलीला मंचन के उपरांत विशाल रावण दहन का आयोजन किया गया। जैसे ही 90फीट ऊंचे रावण के पुतले में अग्निबाण लगाया गया , पूरा रामलीला मैदान “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक क्षण का उत्साहपूर्वक साक्षी बनकर भगवान श्रीराम की जय-जयकार की। हिंडालको आवासीय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग आयोजन में पहुंचे।
श्री जसबीर सिंह ने इस अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दशहरे के महत्व को बताया साथ ही कहा कि उत्साह के बीच हमें सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करना है। सेफ्टी हमारे नियमित दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। सुरक्षित कार्य स्थल पर पहुंच कर सुर क्षि त वा पसी ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही श्री वागीश शुक्ला, एवं श्री प्रमोद यादव , श्री अशोक गुप्ता ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए इस पावन अवसर पर अपने अंदर की बुराई को समाप्त कर अच्छाई अपनाने एवं श्री राम के चरित्र को आत्मसात करने पर जोर दिया।
रावण दहन के पश्चात बाहर से आए आतिशबाजों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक आतिशबाजी ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। पूरा मैदान तालियों और जयघोषों से देर तक गूंजता रहा तथा लोगों ने इस भव्य आयोजन की यादों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।गौरतलब है कि हिंडाल्को रामलीला परिषद , रेणुकूट द्वारा आयोजित यह रामलीला महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। पिछले 61 वर्षों से परिषद भगवान श्रीराम के आदर्शों , मर्यादा , सत्य एवं धर्म के संदेश को रामलीला मंचन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंजेजामात रहे।