1 min read

रामनवमी का जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक कर,प्रशासन ने जुलूस के मद्देनजर बनाई खाका

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

रामनवमी की जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक कर,प्रशासन ने जुलूस के मद्देनजर बनाई खाका।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) रामनवमी त्योहार को लेकर दुद्धी कस्बा चौकी में रामनवमी को लेकर दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के बीच बैठक कर त्योहार के मद्देनजर आगामी निकलने वाली जुलुस को लेकर प्रशासन ने खाका बनाई।

शुक्रवार को दूसरी मीटिंग रामनवमी की भब्य तरह से निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा का चाक चौबन्द रहेगी लोगों से यह भी कहा कि रामनवमी की जुलूस में वालंटियर अधिक संख्या में समिति के लोग रखें सभी वालंटियर के पास गले मे पहने हुए पहचान पत्र होनी चाहिए ताकि जुलूस के दौरान पहचान हो सके,खलफसद करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर तकटकाये रहेगी प्रोग्राम के दौरान वीडियो रिकार्डिंग होगी ताकि विद्रोह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उचित कार्यवाही हो सकें,जुलूस के दौरान अस्त्र शस्त्र पर पूर्ण रूप से शाषन द्वारा प्रतिबंधत हैं।जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने जुलूस को लेकर आने जाने वाली रूट को लेकर जानकारियां दी।वही मुस्लिम समुदाय से फत्तेह मोहम्मद खान ने आश्वासन दिया कि रात्रि 8:35 बजें नमाजियों को मस्जिद से खाली करा दी जाएगी।वही दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से शांति पूर्ण तरह से त्योहार मनाने की अपील की हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,कन्हैया लाल अग्रहरि,कलीमुल्ला खान,एडो0 सैफुल्लाह ऊर्फ लाला बाबू,सुरेंद्र जायसवाल, एडो0 दिलीप पाण्डे,दीपक शाह,सुमित सोनी,शाहिद सभासद सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।