1 min read

दुद्धी तहसील दिवस में 61 मामलों में 6 मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी तहसील दिवस में 61 मामलों में 6 मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी।

दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 61 मामले दर्ज किए गए। इनमें से छह मामलों का निस्तारण कर दिया गया ।जिसमें चार मामलों को तत्काल हल किया गया और दो के लिए टीम भेजकर समाधान सुनिश्चित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित जिला और तहसील स्तर के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने उद्बोधन में कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारीगण को निर्देश है कि वे नियमित रूप से तहसील दिवस में भाग लें और कोई भी मामला लंबित न रहे। अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी,और शेष 55 मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करें। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी और उपयुक्त स्वरोजगार सीडीपीओ दुद्धी तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा की तहसील दिवस में आए जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी निखिल यादव ,तहसीलदार अंजनी गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।