दुद्धी की बेटी सारिका गुप्ता ने आईंआईटी (आईएसएम ) धनबाद में जीता ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ अवॉर्ड,लोगों ने दी बधाई
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

दुद्धी की बेटी सारिका गुप्ता ने आईंआईटी (आईएसएम ) धनबाद में जीता ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ अवॉर्ड,लोगों ने दी बधाई।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार) दुद्धी कस्बे की बेटी और चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता की सुपुत्री सारिका गुप्ता ने आईंआईटी (आईएसएम ) धनबाद में डॉक्टरेट की अंतिम थिसिस जमा करने के बाद ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ का सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह पुरस्कार संस्थान के 100वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में दिया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी उपस्थित थे।
अवॉर्ड समारोह में सारिका के माता-पिता डॉ. संजय गुप्ता और आरती गुप्ता तथा छोटे भाई तनिष्क भी मौजूद थे। उनकी सफलता ने न केवल आईंआईटी (आईएसएम ) धनबाद में बल्कि पूरे सोनभद्र जिले और दुद्धी कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। सारिका की लगन और उत्कृष्ट शोध कार्य से युवा पीढ़ी प्रेरित होगी।
सारिका की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले और क्षेत्र के कई सम्मानित चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। चिकित्सक और समाजसेवी डॉक्टर लवकुश प्रजापति, डॉक्टर हर्षवर्धन रामेश्वर राय, और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सहित अन्य ने सारिका की कड़ी मेहनत और उपलब्धि को सराहा और उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की।
