Crime journalist संपादक-सेराज खान

प्रिंस कुमार सिन्हा-संवाददाता बीजपुर

*परियोजना प्रमुख सपत्नीक ने किया घट स्थापित*

बीजपुर, एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के मंत्रोच्चार ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश स्थापना के दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन) पी के नायक, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक पी लक्ष्मी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु, आर एन वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, एस के बी पाठक, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति आदि के साथ अनेकानेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। परियोजना प्रमुख ने पूजा-अर्चना के माध्यम से क्षेत्र वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धा,आस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीस अक्टूबर तक नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम मंदिर एवं पूजा पंडाल में आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि मां जगदम्बा की उपासना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने शक्ति साधना के महापर्व में सभी सनातनी को शामिल होने और पूण्य का लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर परियोजना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूजा समिति एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।